कटघोरा: अहिरन नदी में फिर हुआ हादसा, दोस्तों संग नहाने गया युवक बहा, पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश
Katghora, Korba | May 13, 2026 कोरबा जिले में अहिरन नदी लगातार हादसों का गवाह बन रही है। कुसमुंडा क्षेत्र में नहाने के दौरान एक युवक नदी में बह गया। वहीं, 9 मई शनिवार से लापता 24 वर्षीय युवती का शव भी अहिरन नदी से बरामद हुआ। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। एसईसीएल कुसमुंडा में डंपर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का पुत्र निखिल सिंह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।