गया टाउन सीडी ब्लॉक: बंध्याकरण कराने पहुंची महिला ऑपरेशन टेबल पर झुलसी,प्रभावती अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल
गयाजी शहर के प्रभावती अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही का मामला आज शुक्रवार को सामने आया है।कोतवाली के तेल बिगहा के संतोष कुमार ने आज 19 जून की शाम 5 बजे बताया पत्नी प्रगति कुमारी का बंध्याकरण के दौरान ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को स्टरलाइज करने के बाद उनकी पत्नी प्रगति कुमारी को कथित रूप से गर्म टेबल पर लिटा दिया इस कारण वह जल गई।