मुरैना नगर: जीवाजीगंज में कमेंट करने से रोकने पर नाराज छात्र ने घर जा रही छात्रा को चाँटा मारा, परिजनों ने कोतवाली में की शिकायत
मुरैना शहर कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज इलाके में 12वीं क्लास कि छात्रा हेमराज सर कि कोचिंग से पढ़कर अपने घर जा रही थी।तभी साथ में पढ़ने वाले एक छात्र ने छात्रा पर कमेंट्स किए जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो नाराज छात्र ने छात्रा को चाँटा मारकर फरार हो गया।छात्रा को लेकर परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत कि पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है।