मुरैना नगर: वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गल्ला मंडी में डंप रेत को JCB की मदद से मिट्टी में मिलाकर किया नष्ट
वन विभाग और कोतवाली पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए गल्ला मंडी में सरकारी कार्यों में चंबल नदी के रेत का उपयोग किया जा रहा था, जिसे जेसीबी की मदद से मिट्टी में मिलाकर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई है ।बताया जाता है कि करीब 30 से 40 ट्रॉली डंप रेत रखा हुआ था ,जिसकी कीमत करीब ढाई से 300000 बताई गई है।