मुरैना नगर: वृद्धाआश्रम रोड पर बैटरी की दुकान से 3.50 लाख की चोरी, कोतवाली थाना पुलिस ने 8 दिन बाद दर्ज की FIR
शहर कि न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले युवक कि वृद्धाआश्रम रोड पर बाबा जैतपुरी बैटरी हॉउस के नाम से दुकान संचालित है।8 दिन पहले अज्ञात चोर दुकान का ताला तौड़कर उसमें रखी 33 बैटरी चुराकर ले गए।जिनकी कीमत 3.50लाख बताई गई थी।जब दुकान संचालक ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में कि तो पुलिस ने FIR न करते हुए आवेदन ले लिया।पुलिस ने आज 8 दिन बाद FIR दर्ज कर ली।