पट्टी: मेला ग्राउंड मोहल्ले में सड़क पर बह रहा नगर पंचायत का विकास, गंदे पानी से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान
पट्टी कस्बे के मेला ग्राउंड मोहल्ले में नगर पंचायत की लापरवाही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। रामनारायण इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाल