बांसवाड़ा: सरकारी क्रय-विक्रय समिति के बाहर डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें, धूप में घंटों इंतजार
सरकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के बाहर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसान घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था थी और न ही धूप से बचाव के लिए किसी प्रकार की छांव या टेंट लगाया गया था।दानपुर से आए किसान दिनेश मईड़ा ने बताया।