बिसौली: परसिया गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक हुआ घायल
Bisauli, Budaun | May 29, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया के पास शुक्रवार को 8 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में कराया भर्ती।