पलवल: कृषि के साथ-साथ पशुपालन एक लाभकारी व्यवसाय, डीसी नेहा सिंह ने दी जानकारी
Palwal, Palwal | Jun 11, 2024 उपायुक्त नेहा सिंह के दिशा-निर्देशानुसार जिला में पशु पालन का कार्य सुचारू रूप से करने के लिए समय-समय पर किसानों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पलवल जिला क्षेत्र में कुल 22 हजार 398 दुधारू पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया, जिनमें कुल 16 हजार 903 भैंस व कुल 5 हजार 495 गाय शामिल हैं।