महमूदाबाद: रहिका घैला में नहर से मिला लापता युवक का शव, हत्या के आरोप पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
रामपुर कला क्षेत्र के लापता युवक का शव बाराबंकी की शारदा नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। शव गांव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण भड़क उठे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद भी देर तक हंगामा जारी रहा।