पटना ग्रामीण: दुर्गा पूजा के चंदे के नाम पर नाजायज वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई: पटना सिटी SP दीक्षा
नवरात्र के मौके पर बाइकर्स गैंग पर पुलिस की पैनी नजर है। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे सिटी एसपी दीक्षा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सभी पूजा पंडालों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। बाइकर्स गैंग या रास्ते को अवरुद्ध करने वाले लोगों के साथ दुर्गा पूजा के चंदा के नाम पर नाजायज वसूली करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।