दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बेलाडांडी गांव में रामगंगा नदी में मिला अज्ञात किशोरी का शव, पुलिस पहचान करने में जुटी
शुक्रवार सुबह में दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बेलाडांडी गांव के रामगंगा नदी में अज्ञात किशोरी का शव मिला है। दातागंज पुलिस पहचान कराने में जुटी है। लेकिन शाम 4 बजे तक शव की कोई जानकारी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि रामगंगा में लगभग 20 वर्षीय किशोरी का अज्ञात शव मिला है। जांच पड़ताल की जा रही है।