झांसी: जल सहेलियों ने बबीना तालाब पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Feb 4, 2025 बबीना तालाब पहुंच कर ग्रामीणों किया जागरूक दरअसल बुंदेलखंड के जल संकट को दूर करने के लिए जल सहेलियों की जल यात्रा तीसरे दिन मंगलवार की दोपहर 2 बजे रसोई से प्रारंभ होकर झांसी के बबीना के ऐतिहासिक तालाब पर पहुंची। यहां जल सहेलियों ने जल संरक्षण का संकल्प दोहराया और ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके बाद यात्रा बबीना नगर में प्रवेश कर ब्लॉक सभागार पहुंची।