श्री करणपुर: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई गई 12 किलो हेरोइन बरामद, सीआईडी, पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में चार युवक गिरफ्तार
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 5, 2026
श्रीकरणपुर बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई गई 12 किलो हेरोइन बरामद हुई। रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब के चार युवक गिरफ्तार किए गए। करोड़ों रुपए की हीरोइन बरामद की गईगुप्त सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाकर तस्करी नाकाम की गई। आरोपी पाकिस्तान से आई खेप उठाने पहुंचे थे, जिनसे पूछताछ जारी है।