गुना नगर: गुना स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: सागर से मोतीपुरा जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग
मंगलवार 12 मई सुबह करीब 9 बजे गुना रेलवे स्टेशन पर सागर से मोतीपुरा जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हाई वोल्टेज लाइन बंद होने में देरी से फायर ब्रिगेड को कार्रवाई में परेशानी हुई। मालगाड़ी 4 घंटे प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी रही, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, बड़ा हादसा टल गया।