खिजरसराय: सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
महकार थाना क्षेत्र के बहबलपुर स्थित बारा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए महकार अस्पताल में भर्ती कराया।बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद युवक बूरी तरह जख्मी हो गया।, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।