सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काकोरी, लखनऊ में भर्ती मरीज को एक्सपायरी दवा लगाये जाने की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ द्वारा तीन सदस्यीय जॉच समिति का गठन किया गया। जॉच समिति द्वारा प्रकरण की जॉचोपरान्त उपलब्ध करायी गयी जाँच आख्या के क्रम में शान्ती स्टाफ नर्स को CHC काकोरी लखनऊ से प्रशासनिक आधार पर CHC बेहटा भेजा गया।