ग्राम पंचायत पिपरोध में ₹3 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
ग्राम पंचायत पिपरोध में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मुक्तिधाम के पास 3 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन ग्राम के सरपंच, सचिव, पंचों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।