राघोगढ़: गोलाखेड़ी गांव में गुमठी में संचालित किराना दुकान में हुई चोरी, दुकानदार ने थाना में की शिकायत
धरनावदा थाना क्षेत्र के गोलाखेड़ी गांव में रुठियाई धरनावदा मार्ग पर गुमठी में संचालित किराना दुकान में चोरी हो गई। फरियादी दीवान सिंह कुशवाहा ने पुलिस को बताया, बीती रात कर पीछे से लोहे के औजारों से गुमठी को तोड़कर चोर किराना सामान, नमकीन पैकेट, गुटका, सिगरेट, बीड़ी बंडल एवं परचूनी का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।