मुरैना नगर: शनिचरी अमवस्या पर 29 मार्च को शनि मेले का आयोजन, कलेक्टर ने पीएचई को मेला स्थल पर पाईप लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए
मुरैना में आगामी 29 मार्च को शनिचरी अमवस्या को शनि मंदिर पर मेला आयोजित किया जाएगा।मेले में कई राज्यों से 8 से 10 लाख श्रद्धालु आने की संभावना है।श्रद्धालुओं को आवश्यक व्यवस्थाएं सुगमता से मिले।मेला स्थल पर पानी,कुण्ड में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहे, इस संबंध में कलेक्टर ने आज कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।