हरदा: रविदास मंदिर, खेड़ीपुरा हरदा में अहिरवार समाज की बैठक संपन्न, अंबेडकर जयंती पर जनसभा का निर्णय
Harda, Harda | Apr 7, 2026 आज 7 अप्रैल शाम 5 बजे रविदास मंदिर, खेड़ी पूरा हरदा में आदर्श अहिरवार समाज संगठन, जिला हरदा (तहसील हरदा) के तत्वावधान में 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।