दरअसल, आरोपी महावीर कंवर, 2 साल से स्थायी वारंटी है और 3 दिन पहले पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया था। फिर वह जेल वारंट बनने के बाद हथकड़ी के साथ पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन नहीं मिला था. आखिरकार, फरार आरोपी महावीर कंवर को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।