खींवसर: खींवसर में जन आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु हेल्प डेस्क हुई स्थापित, स्थानीय स्तर पर होगा समाधान
खींवसर उपखंड मुख्यालय पर आमजन को जनआधार के संबंध मे आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी जेठाराम गोदारा ने बताया कि अभी जन आधार पोर्टल के जरिए राज्य व केन्द्र सरकार की करीब 160 योजनाएं जुड़ी हुई है तथा आमजन को जन आधार से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए डेस्क स्थापित की गई है।