बबेरू: विनवठ गांव की पानी की टंकी से सोलर पैनल की बैटरी हुई चोरी, पहले भी हो चुकी है चोरी, अभी तक नहीं हुआ खुलासा
Baberu, Banda | May 4, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव मे बीती रात्रि एलएनटी कंपनी के द्वारा संचालित हर घर पेय जल योजना अंतर्गत शासन के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी के सोलर पैनल की बैटरी बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हैँ, जिसमे कमरे के अंदर रखी 2 बैटरी चोरी हो गयी। यह जानकारी आज सोमवार की दोपहर 2 बजे सप्लाई करने वाले आपरेटर अशोक कुमार ने दिया है।