इटावा: जसवंतनगर के ग्राम धूमा का नगला में चलते कूलर में पानी भरते समय विवाहिता को लगा करंट, जिला अस्पताल में मृत घोषित
Etawah, Etawah | May 15, 2026 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूमा का नगला में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। घर में चल रहे कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय विवाहिता करिश्मा पत्नी शेर सिंह (30) की मौत हो गई। 2 बजे जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ घर ले गए।