सांगानेर: मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर डिप्टी CM कुमारी ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया पौधा
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर क्षेत्र के ग्रीन पार्क में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया तथा स्वच्छताकर्मियों का अभिनंदन कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधा लगाया।