राजस्थान के सुदूर बाड़मेर जिले से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज एक नए ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंच गया है। पिछले 2 वर्षों में जनता की विश्वसनीय आवाज़ बने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म 'द खटक' ने अब राजस्थान के प्रतिष्ठित मीडिया समूह 'सच बेधड़क' के साथ अहम साझेदारी (Collaboration) की है।
इस गठजोड़ के साथ, 'द खटक' और 'सच बेधड़क' मिलकर राजस्थान के सरोकारों और आमजन की आवाज़ को और अधिक बुलंदी व निडरता के साथ उठाएंगे। इस नई और मजबूत शुरुआत के लिए 'द खटक' के फाउंडर व डायरेक्टर अशोक शेरा और 'सच बेधड़क' के डायरेक्टर श्री पवन अरोड़ा जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। Ashok Shera
Barmer, Barmer | Sep 19, 2026