बरेली: थाना शाही क्षेत्र के निवासी ग्रामीण की धनेटा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
थाना शाही क्षेत्र निवासी ग्रामीण की धनेटा फाटक के पास ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि गंगाराम मानसिक रूप से कमजोर थे। कल शाम बिना बताए घर से निकल गए तलाश करने पर नहीं मिले। धनेटा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।