करछना: महेवा घाट पर 4 साल की मासूम बच्ची ने गहरी यमुना नदी को तैरकर किया पार, लोगों ने की सराहना
यमुनापार क्षेत्र नैनी महेवा घाट पर शनिवार को महेवा पश्चिम पट्टी के रहने वाले देवेंद्र कुमार की 4 वर्षीय बेटी सत्या ने कोच त्रिभुवन निषाद के संरक्षण में गहरी यमुना नदी को तरकर पर किया। बच्ची के तैराकी के दौरान उसके चारों ओर नव लगे हुए थे। इतनी कम उम्र में उसकी अद्भुत साहस को देख वहां पर मौजूद लोगों ने प्रशंसा करते हुए फूल माला पहना कर हौसला बढ़ाया।