ननखड़ी: रामपुर से सनेई जा रही एचआरटीसी की बस रेइघाट के पास हुई दुर्घटना का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित
रामपुर से सनेई जा रही बस अचानक आज शनिवार को दोपहर के समय रेइघाट के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। लेकिन इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 12 बजे के करीब रामपुर से यह बस सनेई के लिए रवाना हुए। जब यह बस रेइघाट के पास पहुंची तो दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दौरान इस बस में 14 यात्री स्वार थे सभी सुरक्षित है।