समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी मोहल्ला में गैस एजेंसी के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल ट्रक चालक राजेन्द्र पासवान उर्फ राजू पासवान की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक शंभूपट्टी वार्ड-30 के निवासी थे।