कटनी ग्रामीण: ऑपरेशन मुस्कान: बिलहरी पुलिस ने शिरडी से नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
कटनी जिले की बिलहरी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। मामले में फरियादी ने बिलहरी चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस पर बिलहरी-कुठला पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।