खगड़िया: खगड़िया शहर में हिन्दू साम्राज्य दिवस पर आरएसएस का भव्य पथ संचलन, 250 स्वयंसेवक हुए शामिल
हिन्दू साम्राज्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खगड़िया की ओर से रविवार दिन के 3:00 बजे को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें 250 गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से भाग लिया। पथ संचलन आर्यसमाज मंदिर से शुरू होकर मेन रोड, लोहा पट्टी, एसडीओ रोड, स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक और थाना रोड होते हुए पुनः आर्यसमाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। घोष वादकों