भिवानी: स्थानीय कोर्ट के पास स्थित इनेलो कार्यालय में किसाल सेल की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में इनेलो किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष फूलसिंह मंजुरा ने शिरकत की तथा अध्यक्षता किसान सेल के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र लोहानी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो किसान सेल प्रदेशाध्यक्ष फूलसिंह मन्जुरा ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा इनेलो 25 फरवरी को हिसार के बरवाला में मनाए जाने वाले किसान दिवस को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।