भिवानी: जिला आयुष विभाग की ओर से गांव तिगड़ाना के स्कूल में रविवार को सूर्य नमस्कार कराकर योग के प्रति जागरूक किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जिले भर में हर घर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत आयुष विभाग में जिला योगा कोर्डिनेटर डॉ संजय वैद व योग स्पेशलिस्ट डॉ निशा के निर्देश पर आयुष योग सहायक कविता द्वारा विभिन्न जगहों पर बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराकर योग के फायदे बताए जा रहे हैं।