लखीसराय: लखीसराय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लखीसराय के दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार अपराह्न 1 बजे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार और लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने बाल विवाह रोकथाम और महिला सशक्तीकरण पर से चर्चा हुई.