हंडिया: पंकज नगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत
बरौत चौकी क्षेत्र के पंकज नगर में शनिवार दोपहर 2 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने गोंदौरा गांव निवासी पूजा देवी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पूजा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया।शुक्रवार लगभग 02 बजे पूजा की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई।मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की।