मोहनपुर: मधुपुर में पिछड़ी बाद के पास बाइक दीवार से टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मधुपुर के पिछड़ीबाद के समीप मंगलवार दोपहर 1:00 बजे अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई जिसमें बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में नारायणपुर थाना क्षेत्र के बेवा गांव निवासी घायल शंकर राय के भाई भोला राय ने बताया कि वह लोग मधुपुर अपनी परिजन के यहां निमंत्रण खाने के लिए गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे