बेगूसराय: जीरोमाइल के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार का हुआ एक्सीडेंट, घायल सदर अस्पताल में भर्ती
जीरोमाइल के पास एक साइकिल सवार को बचाने के कारण बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में किया जा रहा है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि घायल मिथिलेश कुमार इसका घर पंचमहला पटना जिला है. वह बलिया जा रहा था इसी दौरान एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया.