डोईवाला क्षेत्र में खनन सामग्री की कमी से निर्माण कार्य ठप पड़ गए हैं। नदियों से उपखनिज सामग्री का उठान अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। ठेकेदारों का कहना है कि रेत-बजरी और गिट्टी न मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कई अधूरे प्रोजेक्ट लंबे समय से रुके हुए हैं।