बक्सर: जासो रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा
Buxar, Buxar | Jan 6, 2026 खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत पर गोलंबर जासो रोड स्थित एशिया पैसिफिक हेल्थ केयर में भर्ती कराए गए एक मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान अहिरौली निवासी 55 वर्षीय श्रीकृष्ण यादव के रूप में हुई है। इसके बाद सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 10:00 बजे रात में अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए परिजनो ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।