बक्सर: असम के मोरियानी रेलवे स्टेशन पर ₹30 लाख के ड्रग्स के साथ बक्सर जिले के वार्ड प्रतिनिधि गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jan 6, 2026 असम के मोरियानी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेक एक्सप्रेस डाउन ट्रेन से 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स बरामद की है। इस कार्रवाई में बक्सर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिहार गांव निवासी राजु राम है।