इगलास: इगलास पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 5 कुख्यात भैंस चोरों की खोली हिस्ट्रीशीट
Iglas, Aligarh | Sep 18, 2026 इगलास पुलिस द्वारा भैंस चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की तलाश अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी इगलास के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के क्रम में थाना इगलास पुलिस ने 5 अभ्यस्त भैंस चोरों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोल दी है।