मंदसौर: गांधी चौराहे पर पूर्व में जुलूस में हुए विवाद को लेकर दो लोगों ने एक युवक से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
आशीष नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गांधी चौराहे पर अभिषेक और निखिल नामक दो लोगों ने पूर्व में हुए जुलूस में विवाद को लेकर आज फरियादी को मारपीट कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना फरियादी द्वारा थाने पर दी गई। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।