किंजर में स्वतंत्रता संग्राम के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे मनाई गई ।किंजर पुनपुन नदी के तट पर स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकट स्थित प्रशिक्षण भवन में सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह को महान नायक बताया। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई छेड़ कर उनके दांत खट्टे कर दिए थे।