पिपरा: हरिहरनाथ टोल प्लाजा स्थित नेशनल हाईवे पर पुलिस का सघन जांच अभियान, 109 वाहनों की हुई जांच
Pipra, Palamu | Jun 14, 2026 पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को एंटी क्राइम वाहन चेकिंग हरिहरनाथ टोल प्लाजा स्थित नेशनल हाईवे पर संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में हरिहरगंज थाना, पीपरा थाना, नौडीहा बाजार थाना तथा पथरा पिकेट की पुलिस टीम शामिल थी।