चकरनगर: राजा निरजंन सिंह की हवेली खंडहर में तब्दील, वंशजों ने सरकार से की जीर्णोद्धार कराने की मांग
देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिये आजादी के दीवाने राजा निरजंन सिंह जहां अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने की रणनीति तैयार करते थे,वह बुलंद इमारतें सरकारी उदासीनता के कारण रखरखाव में लापरवाही बरते जाने से आज खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं।बस इसी को लेकर राजा के वंशज ने आज शुक्रवार को 1बजे पूरी व्यथा बयां करते हुए सरकार से जीर्णोद्धार हेतु मांग उठाई है।