गुना नगर: ख्यावदा चौराहे पर सांडों का तांडव, दुकान में घुसकर मचाया उत्पात, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
गुना के ख्यावदा चौराहे पर गुरुवार रात दो सांडों ने लड़ते हुए एक दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे दुकानदार घायल हो गया और सामान को नुकसान पहुंचा। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शहर के कई इलाकों में आवारा सांडों का आतंक बढ़ने से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने हिंसक सांडों को पकड़ने और समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।