बलिया जिले में आम आदमी पार्टी जरूरतमंदों और मजबूरों की आवाज बनकर सामने आ रही है। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद शिक्षक बनने का सपना देख रही महलानपुर गांव की ज्योति की कहानी सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने उसकी मदद के लिए पहल की है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता ज्योति के घर पहुंचे और उसकी समस्याओं की जानकारी ली।
ज्योति से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने भी बातचीत कर उसकी स्थिति और पढ़ाई में आ रही परेशानियों को जाना।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ज्योति की समस्या को लेकर प्रशासन से बात की जाए और उसकी पढ़ाई दोबारा शुरू कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।
#Ballia #Balliakhabar #Aamadmiparty #Sarveshmishra #Sanjaysingh
Belthara Road, Ballia | Sep 6, 2026