पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 126 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, नकद और मोबाइल भी बरामद
Purnea East, Purnia | May 3, 2026
पूर्णिया के मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 126 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी अमरनाथ महतो, निवासी मनिहारी (कटिहार), के पास से एक मोबाइल फोन और 20,500 रुपये नकद भी बरामद हुए। वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।